नारनौल शहर में सीताराम मैरिज प्लेस में गोयल परिवार टीबा वसई वालों द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।भागवत कथा में श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य श्री राम मूर्ति जी महाराज ने सीताराम मैरिज पैलेस में आज कथा के अंतर्गत महाराज श्री ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया एवं नरसिंह भगवान की कथा को श्रवण कराई।
*महाराज श्री ने कहा कि हम सभी को राम जी से शिक्षा लेना चाहिए की राम जी के जीवन में अनेक विपत्तियां आई, मगर उन्होंने उन विपत्तियों को अपने जीवन में प्रेम पूर्वक निर्वाह किया, परेशानियों से घबराए नहीं। राम जी की जीवन से मानव को यह शिक्षा लेना चाहिए कि हमको भी राम जी की तरह रहना चाहिए। जब-जब धर्म की हानि होती है, परमात्मा अनेक रूप में प्रकट होते हैं। महाराज श्री ने आज कृष्ण चरित्र को भी श्रवण कराया और सभी भक्त आनंद में होकर के झूम उठे नाचने लगे। कथा में भगवान कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत को गई।*
भागवत कथा में समस्त गोयल परिवार टीबा बसई वाले व काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। सभी ने भागवत कथा का रसपान किया।