अपराधफरीदाबादब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद में एनकाउंटर परिणामस्वरूप बदमाश की मौत के बाद उत्तेजना ग्रामीणों और परिजनों का प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद जिले में पुलिस एनकाउंट में एक बदमाश की मौत के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। वो बादशाह खान चौक पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। परिजनों ने मृतक बबलू का शव लेने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाखल गांव में सोमवार को पंचायत होगी, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

एनकाउंटर के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वऔर पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना भी मौजूद हैं। साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

मृतक के परिजन और ग्रामीण पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, जिनकी गोली लगने से बबलू की मौत हुई थी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button