बजरंग दल शौर्य यात्रा 16 सितंबर 23 को धर्म क्षैत्र मुकाम से रवाना होकर सीमावर्ती क्षैत्र खाजूवाला में 22 सितंबर 23को होगा समापन:- विनोद सेन ।
——————————————-
विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की लक्ष्मीनाथ प्रखंड की बैठक संपन्न हुई । उपरोक्त बैठक मैं विभाग मंत्री विनोद सेन ने बताया की 15 सितंबर से 25 सितंबर तक जोधपुर प्रांत की बजरंग दल की शौर्य यात्रा निकाली जाएगी ।
उपरोक्त शौर्य यात्रा बीकानेर विभाग के मुकाम से प्रारंभ होकर
नोखा, पाँचू ,देशनोक, नापासर, नौरंगदेसर ,पूनरासर धाम , मोमासर, तोलियासर भेरूजी, श्रीडूंगरगढ़, कालू ,,लूणकरणसर होती हुई बीकानेर में प्रवेश करेगी।
दिनांक 18 सितंबर 2023 को प्रातः काल 8:00 बजे उर्मूल सर्किल पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए करणीमाता प्रखंड, बजरंग, लक्ष्मीनाथ ,गंगाशहर, शिव प्रखंड होते हुए शाम को 7:30 बजे नागणेचेजी प्रखंड के तुलसी सर्किल पर भव्य धर्म यात्रा आयोजित की जाएगी।
दिनांक 19 सितंबर को दोपहर पश्चात के.ई.एम.रोङ,कोटगेट,दाऊजी मंदिर , सोनगिरी कुँआ, जसुसर गेट होती हुई , श्रीकोलायत जी के लिए प्रस्थान करेगी ।
दिनांक 20 सितंबर को श्रीकोलायतजी होते हुए बज्जू ,पुगल, दंतोर ,छत्तरगढ़ ,रावला होते हुए दिनांक 22 सितंबर सायं 7:00 बजे खाजूवाला में भव्य धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा ।
संपूर्ण यात्रा विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत एवं सह संयोजक मुरलीधर छिंपा के नेतृत्व में संपन्न होगी ।
उपरोक्त यात्रा को बीकानेर ग्रामीण जिला के जिला मंत्री सतीश जी झंवर , सह विभाग मंत्री महावीर सिंह राजपुरोहित ,बीकानेर महानगर में सह संयोजक विक्रम सिंह रावत एवं योगेश सोनी एवं खाजूवाला जिले में प्रखंड मंत्री राजकुमार जी ठौलिया, सह मंत्री नरपत सिंह जी एवं संयोजक प्रशांत जी के नेतृत्व में संपन्न होगी । विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता बंधु/भगिनी इसमें पूर्ण सहयोग करेंगे ।
आज की बैठक में लक्ष्मीनाथ प्रखंड के संयोजक योगेश सोनी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका हेतल जी सोनी, सुरेंद्र जी सोनी, अनमोल जी शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।