बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशनाराम नाई श्रीडूंगरगढ़ भाजपा परिवार में शामिल

सम्पूर्ण सेन समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार खुशी

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर 

 

 श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक राजस्थान प्रान्तीय सेन समाज उत्थान समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान संरक्षक तथा बीकानेर चूरू जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दिनांक 13 सितमबर 2023 को अपने अनेक समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर पहुंचे। वहां भाजपा में शामिल होने का आवेदन किया।जिसे स्वीकार किया गया।
भाजपा संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी श्री अरूण सिंह जी प्रदेशाध्यक्ष श्री सी पी जोशी प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्र शेखर पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। किशनाराम नाई द्वारा भाजपा जोइन करने पर किशनाराम जी नाई के साथ आये समर्थकों ने जय भाजपा विजय भाजपा तय भाजपा का जोशीला जय घोष किया। भाजपा के साथ परिवर्तन लाये।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के सुपुत्र राजेश सारस्वत ने भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर किशनाराम नाई को माला पहनाकर स्वागत किया।
उपस्थित जनसमूह ने किशनाराम नाई जिन्दाबाद के नारे लगाए। किशनाराम नाई के साथ सेन समाज श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी मोमासर बास के मनोज कुमार नाई पवार डा दिलीप सिंह राजपुरोहित मोमासर के उप सरपंच जुगराज संचेती सोहनलाल ओझा आशीष जाडीवाल रूप नाथ सिद्ध मनोज कुमार दर्जी सत्यनारायण सारस्वत बनवारी लाल सारस्वत मोहनलाल नाई ठेकेदार भगवाना राम नाई प्रकाश सारस्वत किशनसिंह राजपुरोहित राहुल दर्जी पूसाराम गोड़ तुलसीराम मोट मालाराम नाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने किशनाराम जी नाई के पूरे गले को फ़ूल मालाओं से भर दिया। किशनाराम नाई के भाजपा में शामिल होने पर क्षेत्र मे चारों ओर खुशियां मनाई जा रही है। भारतीय सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी तथा विभिन्न संगठनों ने किशनाराम नाई को भाजपा में शामिल करते रहे हैं। राजस्थान प्रान्तीय सेन समाज उत्थान समिति के प्रदेश महामंत्री तोलाराम मारू ने बताया कि किशनाराम नाई को भाजपा मे शामिल करने से पार्टी में न ई ऊर्जा आयेगी । भाजपा में शामिल होकर किशनाराम नाई के जयपुर से श्रीडूंगरगढ़ रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत सम्मान किया जायेगा। सम्पूर्ण बीकानेर जिले में अपार खुशी हुई। जिन्होंने भाजपा के लिए गांव गांव ढाणी ढाणी तक प्रचार प्रसार किया।।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button