अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा की कुल 9 छात्राओं का राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा की कुल 9 छात्राओं का राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण है. संस्था प्रधान नीलम यादव ने बताया कि शिवानी, नचिता, पिंकी, पूजा, रिंकी, पूनम का हॉकी में, मधु, अंजलि का तीरन्दाजी में, ज्योति का योग में राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए चयन हुआ है. शारीरिक शिक्षिका रजनेश के मार्गदर्शन व छात्राओं की लगन, अभिभावकों के सहयोग से ये सम्भव हुआ है. संस्था प्रधान नीलम यादव ने विजेता चयनित छात्राओं को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button