LIVE TVदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
त्यौहारों को लेकर देवेंद्रनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=विवेक खरे
देवेन्द्रनगर:- पुलिस थाना देवेन्द्रनगर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार देवेंद्रनगर मणिराज बाग़री व नायब तहसीलदार सुमन व नवागत थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रतिराम प्रजापति की मौजूदगी में आयोजित की गई।बैठक में आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी गणेश विसर्जन,श्रवण द्वादशी,डोल ग्यारस,पर्युषण पर्व,विश्वकर्मा जयंती व ईदमिलादुन्नबी को लेकर बैठक हुई। जिसमें गणेश प्रतिमाओं की स्थापना व उचित स्थल देवेंद्रनगर बाँध में प्रतिमाओं का विसर्जन सम्बन्धी चर्चा की गई साथ ही नगर की ट्रैफिक व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरा,विद्युत व्यवस्था प्रमुख बिंदुओं पर सुझाव लिए गये। बैठक में मुख्य रूप से कनिष्ठ यंत्री विनोद सक्सेना,हरदेव सिंह परमार,ललित गुप्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष,हीराजी पटेल मण्डल अध्यक्ष,कमलेश जैन,हबीब खान,निक्की जैसवाल,अजित जैन,रमेश अग्रवाल,सुरेंद्र सिंह,गौरीशंकर कुशवाहा,विवेक खरे, घनश्याम शर्मा,संतोष विल्थरिया,उमेश पाठक,रामलाल गुप्ता,अरुण शुक्ला,दिलीप सिसौदिया,पुष्पेंद्र शर्मा,एम एल विश्वकर्मा,रमाकांत शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


