LIVE TVदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पन्ना एस पी का सम्मान– वाहन मालिकों सहित सामाजिक,व्यापारिक और पत्रकार संगठनों ने किया सम्मान

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

देवेंद्रनगर – पन्ना पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण थोटा ने पद भार संभालने के तुरंत बाद से ही जिले का लाइन ऑर्डर चुस्त दुरुस्त करने एवम आमजन में पुलिस की छवि को निखारने एवं कानून व्यवस्था को नूतन आयाम देने के लिए में कई बड़े और सख्त कदम उठाए जाने से जिले में खुशी की लहर देखी जा रही है। इसी तारतम्य में माल परिवहन में लगे वाहनों को चैकिंग के नाम पर जगह जगह होने वाली अवैध वसूली और समय की बरबादी को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया ।कर ट्रक मालिको को बहुत बड़ी राहत दी गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा पन्ना जाकर साल,श्रीफल के साथ प्रशस्ति- पत्र सौप कर पुलिस अधिक्षक महोदय का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालो में प्रमुख रूप से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली के पन्ना जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता (चाचा),पन्ना व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन, महामंत्री आशू जैन, देवेंद्रनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवबालक नायक , (बबलू महराज), संरक्षक कमलेश जैन,संरक्षक सतीष जैन(सोमकमल) , देवेंद्रनगर ट्रक एसोसियेशन के प्रमोद जैन राकेश विल्थरिया, बबलू साहू , मोहम्मद अंसारी, पत्रकार संगठन से अधिमान्य पत्रकार रामेश्वर गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन शामिल थे ।

इसके अलावा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली के पन्ना सतना जिला अध्यक्ष रामवतार त्रिपाठी द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र भी पन्ना जिला अध्यक्ष द्वारा सोपा गया।

            सभी ट्रक मालिको और समस्त संगठनों ने पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से आभार व्यक्त करते आश्वासन दिया कि हम अपनी जिम्मेदारी से सभी नियमों और कानून का पालन करते हुए पूर्ण ईमानदारी अपने अपने क्षेत्र में अपना कार्य संपादित करेंगे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button