LIVE TVदेवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
भगवान श्रीकृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता का हुआ समापन

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की आधी रात को मथुरा के कारागार में माता देवकी के गर्भ से जन्म लेने वाले विश्व के पालनकर्ता भगवान श्रीकृष्ण जिन्होंने सर्वोपरि ज्ञान की व्याख्या स्वयं की | और उसी ज्ञान को प्राप्त करने के लिए मानव श्रीमद् भागवत शास्त्र का अध्ययन करता है |
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में संस्कारों की जननी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के सभागार में भगवान श्रीकृष्ण साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें नगर के नन्हे मुन्ने भैया-बहनों ने सहभागिता की | भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण कर भैया-बहन श्रीकृष्ण और राधारानी बने | जो बहुत ही आकर्षित और मनमोहक लगे, ऐसा प्रतीत हुआ जैसे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण बाल रूप में विद्यालय में अवतरित हुए हैं | समस्त नन्हे-मुन्ने भैया-बहन श्रीकृष्ण और राधारानी बनकर इस प्रतियोगिता को उत्कृष्ट बना दिया | इस प्रतियोगिता के निर्णायक भी श्रीकृष्ण और राधारानी को देखकर आश्चर्यचकित रह गए |
प्रतियोगिता उपरांत संस्था प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी ने प्रतियोगिता में सम्मिलित नन्हे मुन्ने भैया-बहनों तथा उनकी माता-पिता का आभार व्यक्त किया | इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदी, माताएं भैया-बहन उपस्थित रहे |

Subscribe to my channel


