नगरपालिका गुना को नगर निगम बनाये जाने का पार्षदों ने किया प्रस्ताव पास

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना नगर पालिका में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें गुना नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा प्राप्त हो सभी पार्षदों ने अपनी सहमति दर्ज की ग्राम पंचायतों के 28 ग्रामों को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया नगर पालिका गुना के इस प्रस्ताव को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए राज्य शासन को भेजा जा रहा है यहां यह बता दें कि गुना नगर की जनसंख्या लगभग ढाई लाख के करीब है इन ग्रामों को मिलाकर कुल जनसंख्या लगभग 3:30 लाख के करीब हो जाएगी इस दौरान प्रस्ताव की संक्षेपिका का विवरण पार्षदों के बीच विधायक प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता ने रखी वही नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट के साथ सभी पार्षदों ने ध्वनि में से इस प्रस्ताव को पास कर दिया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। वहीं पहली बार नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता का सभी पार्षदों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Subscribe to my channel


