LIVE TVखेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा

विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रतियोगिता का हुआ समापन

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल 

 

            विद्या भारती महाकौशल प्रांत के छतरपुर विभाग पन्ना जिले की *जिला स्तरीय* विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन विद्या की धरा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में आयोजित की गई | 

           प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलित करते हुए मां भारती के चित्र पर तिलक वंदन किया गया | इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री फूलचंद विश्वकर्मा, सह-व्यवस्थापक श्री संतोष सिंह, समिति सदस्य श्री हरदेव सिंह जी परमार उपस्थित रहे | अतिथियों के स्वागत उपरांत विज्ञान मेला व वैदिक गणित की प्रतियोगिता प्रारंभ की गई |     

           प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय देवेंद्रनगर साथही अन्य स्थान के सरस्वती विद्यालय ने सहभागिता की | प्रतियोगिता में कुल 30 छात्र सहभागी हुए | 

           विज्ञान व वैदिक गणित में प्रश्नमंच, पत्रवाचन, मॉडल की प्रतियोगिता हुई | जिसमे शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग, और तरुण वर्ग के भैया – बहिन सम्मिलित रहे |

               विज्ञान जिला प्रभारी श्री शंकर प्रसाद नामदेव व वैदिक गणित जिला प्रभारी श्री पूरन सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता संपन्न कराई | इसके उपरांत प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता भैया बहनों के परिणामों को घोषित किया |

            कार्यक्रम के समापन में जिला विज्ञान प्रभारी, संस्था के प्राचार्य व प्रधानाचार्य विद्यालय के विज्ञान प्रभारी के सहयोग से विजेता और उपविजेता को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई |

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button