देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
विधान सभा गुनौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से चंदौली यूपी विधायक सुशील सिंह 7 दिवसीय दौरे पर

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
हवाओं के बदले रुख के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ी
बीते दिनों गुनौर विधान सभा से बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर राजेश वर्मा को टिकट मिलने के बाद से चुनावी माहौल गर्मा सा गया है, पिछले चुनावों की तुलना में इस बार का चुनाव एक तरफा झुकाव वाला नजर नहीं आ रहा जिसकी वजह से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरी 230 विधानशभा में उत्तर प्रदेश के 230 विधायकों को सर्वेक्षण के नाम पर साप्ताहिक दौरे पर उतारा गया है इसी तारतम्य में गुनौर विधान सभा के देवेंद्रनगर में आज यूपी चंदौली से विधायक सुशील सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेते हुए चुनावी समर में जीत के मंत्र बताते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विधायक सुशील सिंह ने इस बार 200 के पर का दावा करते हुए नाराज कार्यकर्ताओं को अपना भाई बहन बताते हुए उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कटिबद्धता जताई।
समय से पहले चुनावी सरगर्मी पर उठे सवाल
1.टिकट वितरण की जल्दबाजी में कई दावेदार क्या हुए नाराज?
2.20वर्ष के कार्यकाल में इतनी बीजेपी इतनी भयभीत कभी क्यूं नही रही?
3.जनता में बदलाव की सुगबुगाहट से क्या बीजेपी परेशान?
4.नाराज भाजपा को कंट्रोल करने की कवायद नही तो क्या है विधायकों की आमद?
5. क्या बीजेपी की गुटबाजी से पार्टी को होगा नुकसान?

Subscribe to my channel


