LIVE TVधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
बालोतरा
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा 77 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कन्या सुरक्षा सर्कल,खेड़ रोड़ पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।
महिला मंडल मंत्री रेखा बालड ने बताया कि ध्वजारोहण नगरपरिषद सभापति सुमित्रा जी वेदमेहता, सब-इंस्पेक्टर शारदा चौधरी और महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा द्वारा किया गया। राष्ट्रगान का संगान किया गया और ध्वज को सलामी दी गई।
महिला मंडल अध्यक्षा ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर महिला मंडल उपाध्यक्ष चंद्रा बालड, चंचल भंडारी ,सह मंत्री रेखा श्री श्रीमाल,रेखा भंडारी, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी सालेचा,प्रचार प्रसार मंत्री समता भंसाली , निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, अभातेमम सदस्य मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा, कन्या मंडल संयोजिका श्वेता छाजेड़, सहसंयोजिका मुस्कान ओस्तवाल और कार्यसमिति सदस्य के साथ अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक जी सालेचा, तेयुप अध्यक्ष रोशन जी बागरेचा व उनकी पूरी टीम , अभातेयुप सदस्य मनोज जी ओस्तवाल एवं संदीप ओस्तवाल और किशोर मंडल सहित काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।