LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

फसल अंतिम सांसे गिन रही है तभी इंद्र देवता को मनाने के लिए औरतों ने उठाया बेड़ा

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट

 

चचोर। तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश।। सोयाबीन व अन्य फसल पानी की मार झेल रही और अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। और अब ऐसा लगता है कि इंद्र देवता है कि रूठ कर चले गए हैं और किसानों की फसलों का क्या होगा क्योंकि किसान की अंतिम आस होती है कि फसल लगभग दो माह की होने आई है ।और फसल फल और फूल के समय पानी की कमी की वजह से सूख जाती हैं। और पानी की आवश्यकता होती हैं तभी पानी की कमी के कारण फसलों का क्या होगा और किसानों का क्या होगा।। यह सब इंद्र देवता के भरोसे ।इसी कड़ी में आज पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार गांव चचौर की माताओं बहनों और बुजुर्ग महिलाओं ने उठाया बेड़ा और पुराने रीति-रिवाजों अनुसार 13,8,2023 की रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक ढोल ढमाके व गीतों के साथ बैलगाड़ी मैं एक औरत को बिठाकर पूरे गांव में बैलगाड़ी को खींचा गया और इंद्र देवताओं के जयकारे के नारे लगाए गए अब तो बरसा दो पानी । हे इंद्रदेव अब तो बरसा दो पानी।। हमारी फसल सूख रही हैं ऐसे गीतों के साथ पूरे गांव में गली मोहल्ले में चारों दिशाओं में बैलगाड़ी को खींचते हुए बस स्टैंड एरिया घास भेरू के पास लाकर पूजा पाठ कर समापन किया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button