LIVE TVअपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सरवानिया महाराज में एक युवक ने खुद को मारी गोली क्षेत्र में खौफ का माहौल

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर

 

बराड़ा। सरवानिया ।महाराज ।जिला नीमच मध्य प्रदेश। जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरवानिया महाराज पुलिस चौकी के गांव बराड़ा में आज एक युवक ने अपने आप को गोली मार ली ।यह घटना बराड़ा गांव के बाहर जंगल की बताई जा रही हैं। जहां पर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।घटना के बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई है जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल लाया गया जहां से उपचार के बाद मरीज को गंभीर देखते हुए राजस्थान के उदयपुर हॉस्पिटल रेफर किया गया है ।युवक की पहचान अखिल उम्र 23 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी है और वह यह बंदूक कहां से लाया है। और यह युवक यहां क्या करना आया था। और क्यों आया था यह सब पुलिस जानकारी जुटा में रही हैं,,,,,,,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button