LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
चचोर मे रक्तदान शिविर में एतिहासिक रिकॉर्ड ,ब्लड डोनेट में 305 का आंकड़ा छुआ

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर,
चचोर तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश नीमच जिले के सभी तहसीलों में आजादी के अमृत महाउत्सव और नीमच जिले की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे नीमच जिले में ब्लड डोनेशन का शिविर प्रशासन द्वारा किया गया है । वही रामपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम चचोर में भी एक रक्तदान।शिविर रखा गया जहां पर ग्राम पंचायत चचोर के सरपंच अशोक जी पाटीदार पूर्व सरपंच चौथमल जी पाटीदार, सचिव माधव लाल जी राठौर विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण जी मंडवारिया कन्हैया लाल जी रावत भाई इकबाल पठान वह अन्य ग्रामीण जन, व मीडिया कर्मियों , की उपस्थिति में सरपंच श्री अशोक जी पाटीदार द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया ।जहां पर एतिहासिक रिकॉर्ड जो ग्रामीण अंचल में पहली बार देखने को मिला जहां पर ग्राम पंचायत द्वारा 300 का आंकड़ा लेकर चल रहे थे ।जो अपनी टारगेट को पार करते हुए 305 का आंकड़ा छुआ ।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पंचायत सरपंच सचिव आसपास की सभी पंचायतो, डॉक्टर्स नर्सेज ,रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा, जिसमें चचोर, बंदडा ,देवरान ,भमेसर ,बरलाई, अरनिया, व अन्य पंचायत का सहयोग रहा और माननीय एसडीएम साहब मनासा। तहसीलदार महोदय रामपुरा।।वह जिला सी एच एम ओ श्री बघेल व जिला कलेक्टर श्री माननीय दिनेश जी जैन द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। वह सभी रक्तदानदाताओं से उनका हाल-चाल खुशल क्षेम पूछा और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।और कलेक्टर श्री जैन द्वारा कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है बड़े शहरों में तो ऐसा होता ही है। पर खासकर । रक्तदान शिविर में ग्रामीण अंचल में भी इतना उत्साह होता है और होना भी चाहिए। क्योंकि आपके रक्त की एक बूंद किसी को जीवनदान दे सकता है क्योंकि कभी-कभी ब्लड ना मिलने से मरीज को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है। रक्तदान ,महादान ।जहां पर लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया और माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ,, और ग्रामीण अंचल से आगे भी ऐसी ही आशा व्यक्त की है,,,,,

Subscribe to my channel


