देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रोड़ शो के दौरान नगर बनखेड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ जोरदार स्वागत*

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ से हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट 

*रोड़ शो के दौरान नगर बनखेड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ जोरदार स्वागत*

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ से हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट

 

 

*बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है* –

*शिवराज सिंह चौहान*

 

*मुख्यमंत्री ने बनखेड़ी में दुधी सिंचाई परियोजना का किया भूमि पूजन*

 

 

नर्मदापुरम/बनखेड़ी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनखेड़ी में दुधि सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दुधी सिंचाई परियोजना से किसानों के समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा हैं। मेरा बनखेड़ी से बहुत पुराना नाता है। बपचन से ही यहां आता रहा हूं। मैने कहा था कि मैं दुधि नदी पर बांध बनाया जाएगा। मैं जो कहता हूं वह करता भी हूं। बनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिलता है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूं। दुधि नदी पर 2631.74 करोड़ से बांध बनेगा जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दुधि नदी पर बांध तो बनेगा ही साथ डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा। बनखेडी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाएं जाएंगे। बनखेड़ी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टैंड का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह संबोधन मंगलवार को बनखेड़ी कृषि उपज मंडी के प्रांगण में दुधी नदी परियोजना के भूमि पूजन समारोह व विकास पर्व के अवसर पर आमसभा को संबोधित करते हुए कहा। सभा से पूर्व बनखेडी में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, सोनू साहू, माधवदास अग्रवाल, सहित बडी संख्या में जन समूह ।

 

*बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है*

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सड़कों के जाल बिछाए गए हैं। पूर्व में किसानों को एक फसल लेना मुश्किल होता था। अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही है। तीसरी फसल मूंग की खरीदी भी सरकार के द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। केवल बांध ही नहीं बनाए जा रहे हैं। किसानों की पूरी चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य भी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। पहले बेटा बेटी मेंं फर्क किया जाता था। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, उसके बाद कन्यादान योजना बनाई,फिर बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई जिसके माध्यम से प्रति माह 1000/रूपये बहनों के खाते में पहुंच रहे है। अब आने वाले समय में यह राशि तीन हजार रूपये महिने तक हो जाएगी। बहनों के लिए खेती, दुकान, मकान की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में बहनों की हिस्सेदारी बढ रही है। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को और मजबूत किया जाएगा। इससे सामाजिक क्रांति आ रही है। बहन बेटी इज्जत के साथ जिए इसका ध्यान रखा जा रहा है। अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर अत्याचार करेंगे उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे।

 

*किसानों के हित में कोई कसर नहीं छोडेंगे*

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हित में मप्र की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसान सम्मान निधि की राशि अब 12 हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन.कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए लेपटाप की राशि 25-25 हजार दी गई है। अब छात्रों के लिए साईकिल की राशि भी अंतरित की जाएगी। उन्होनें कहा कि स्कूल में पहले नंबर पर आने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए फीस की राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी। बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई जहाज से तीर्थदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए कुछ कर सकूं तो मेरी जिंदगी सफल हो जाएगी। कार्यक्रम में अनेक लाडली बहनों ने मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मंच से हित लाभों का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को सम्मानित भी किया।

*बड़ी खबर*

बनखेड़ी से सिवनी मालवा जाने के लिए हेलीकॉप्टर के पास गए तो हेलीकॉप्टर ऑपरेटर ने बताया कि तकनीकी खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरा इसलिए देश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बाय पास रोड शो करते हुए सिवनी मालवा के लिए रवाना हुए

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button