LIVE TVचंडीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

बाढ़ पीड़ितों को यथाशीघ्र आर्थिक मदद पहुंचाएं : दुष्यंत चौटाला

कहा, सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाए....राजस्व एवम आपदा विभाग" तथा "लोक निर्माण विभाग" के अधिकारियों के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*चंडीगढ़ टुडे न्यूज़*

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को यथाशीघ्र मदद पहुंचाएं ताकि उनको और अधिक नुकसान न हो। इसके अलावा , पानी के तेज बहाव से कटाव हुए हाईवे और ग्रामीण-सड़कों को शीघ्रता से दुरुस्त किया जाए।
डिप्टी सीएम , जिनके पास “राजस्व एवम आपदा विभाग” तथा “लोक निर्माण विभाग” का प्रभार भी है , ने आज उक्त दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
*उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्योंहि जन-हानि , पशु -हानि या मकान आदि के गिरने के नुकसान की रिपोर्ट आती है तो आपदा विभाग द्वारा तुरंत आर्थिक सहायता जारी की जाए। उन्होंने यही भी कहा कि हाईवे के अलावा गांवों के रास्तों पर बनी पुलिया आदि को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए , इससे जहाँ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाना आसान होगा ,वहीं लोगों के आने -जाने में भी सुविधा होगी।*
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो 216 करोड़ रुपया आया है , उससे लोगों तक जल्द मदद भिजवाएं।
श्री दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान में जहाँ -जहाँ सड़कों में पानी के तेह बहाव से कटाव हुआ है , वहां -वहां सड़क के नीचे बड़े मजबूत पाईप डाले जा सकते हैं ताकि ऐसी ज्यादा बारिश आदि के समय उनसे पानी को गुजारने में सहायता मिल सकेगी , और लोगों का ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
*उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला उपायुक्तों से मिलकर प्रभावित लोगों की जल्द से जल्द मदद करने और पानी निकासी का प्रबंध किया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी , राजस्व एवं आपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश खुल्लर , वित्तायुक्त श्री अनुराग रस्तोगी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button