LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नीमच-मनासा मार्ग और गांव सावन, जब अचानक फटा कार का टायर तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, हादसा होते ही मच गई चीख पुकार

 

संवाददाता दशरथ माली की रिपोर्ट

Rampura Neemuch MP: 👇👇👇👇

 

नीमच। कल सुबह 8.30 बजे नीमच जिले के गांव सावन में एक कार दुर्घटना में दो युवा बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 44 सीबी 1868 सुबह मनासा से नीमच की ओर जा रही थी तभी कार अनियंत्रित होकर सावन में गाडोलिया बस्ती में जा घुसी। कार ने घर के दरवाजे के वहां खड़े राजेश पिता देवीलाल उम्र 32 वर्ष और लोकेश पिता बादर सिंह उम्र 40 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकेश पिता बादर सिंह को इलाज हेतु उदयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कार के पहिए के फट जाने की वजह से हुई है। परिजनों ने बताया कि कार चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से भाग निकला।

वही सावन गांव के गणमान्य नागरिक व सरपंच द्वारा आकर समझाइश दी गई और बताया गया कि हम इलाज करवा रहे हैं यह उनके परिवार जन जितेंद्र द्वारा बताया गया है कि अगर वह इलाज नहीं करवाते हैं तो फिर हम उनकी एफ आई आर दर्ज करवाएंगे बताया जाता है कि कार मनासा की तरफ से आ रही थी तभी अचानक अगला टायर फट जाने की वजह से यह हादसा हुआ है बताया गया है कि कार मनासा की तरफ से आ रही थी और हमारी झोपड़ी के वहां पर हमारे दोनों बालक खड़े थे तो कार अनियंत्रित होकर आई और कार को पत्थर पर चढ़ाया गया तब भी का नहीं रुकी अनियंत्रित होकर हमारी झोपड़ी के पास आकर दोनों बालकों को इस तरह टक्कर मारी कि दोनों हवा में उछल गए और गाड़ी घसीटते हुए बहुत दूर तक चली गई।हम देखते रह गए हम दोनों बालकों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां से एक को उदयपुर रेफर किया गया वह 1 को नीमच जिला सिविल हॉस्पिटल आईसीयू में भर्ती किया गया है तब जाकर मामला शांत हुआ। आखिर कब तक गरीबों को यह अमीर जादे अपने पैरों की जूती समझते रहेंगे।।।। गरीबों के साथ अन्याय होता है तो आखिर जिम्मेदार कौन???

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button