मनासा तहसील में हुआ दर्दनाक हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही से 20 वर्षीय राहुल राठौर की हुई मौत

चचोर दशरथ माली की रिपोर्ट
मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश कवी नगर के समीप आज एक दर्दनाक हादसा हो गया।। यहां खेत पर करंट लगने से तकरीबन 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।। हुआ यूं कि 11000 केवी का तार टूटा हुआ जब के खेत में ।।तो विद्युत विभाग को सूचना की गई ।बिजली विभाग द्वारा तार को नहीं जोड़ा गया और ना ही लाइट बंद की गई।।सूचना सोमवार सुबह 10:30 बजे ही दे दी गई थी ।।बावजूद विद्युत विभाग की लापरवाही से जब दोपहर को राहुल पिता प्रभु लाल राठौर निवासी कुकड़ेश्वर किसी काम से खेत पर गया।। तो वह करंट की चपेट में आ गया।। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।। यहां प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई हैं।परिजनों ने यह भी बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी ।।लेकिन पुलिस भी तकरीबन 4 घंटे देरी से मौके पर पहुंची।। और फिर देर शाम 7:00 बजे शव लेकर मनासा अस्पताल पहुंचे अब मंगलवार सुबह शव का पीएम होगा वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।

Subscribe to my channel


