Neemuch breaking अभ्यारण क्षेत्र में वन कर्मियों की दादागिरी शराब के नशे में मजदूरों पर लाठियां बरसाई

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट
रामपुरा,,, जिला नीमच।। मध्य प्रदेश रामपुरा ।।तहसील के गांधी सागर अभ्यारण के समीपस्थ ग्राम डेयली में वन विभाग के चौकी पर तैनात वन कर्मी चौकीदार सहित वनपाल एवं एक अन्य कर्मी ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए डायली के ग्रामीण तूफान पिता बालू भील छोटू लाल पिता शंभू लाल भील निवासी करणी खेड़ा के साथ जमकर मारपीट की गई जानकारी के मुताबिक बीती रात में भील समुदाय के 2 लोग आदिवासी युवक जामुन बेचकर जंगल के रास्ते से अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में पढ़ने वाली अभ्यारण चौकी डायली पर तैनात वन विभाग के कर्मियों सहित चौकीदार ने शराब के नशे में उन दोनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दी उनके साथ मारपीट की गई जिसके कारण वह घायल और कर बेहोश हो गए घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चौकी को घेराव लिया आक्रोशित होकर जमकर अभ्यारण वालों के खिलाफ नारेबाजी की।। ग्राम वासियों ने घटना की सूचना गांधी सागर के अधीक्षक को दी गई। तथा रेंजर अंकित सोनी को देना चाहिए पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।।वन विभाग मंदसौर को भी सूचना दी गई पर एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा ।।वही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची व ग्रामीणों को समझाइश देकर ।पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की ग्राम डायली के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि यहां के गांव पतलोही के लोगों का आना जाना रहता है। जब यह दोनों व्यक्ति मजदूरी करके अपने गांव लौट रहे थे। तभी वन कर्मियों द्वारा इनके साथ दुर्व्यवहार किया गया वहीं इनको मारा पीटा गया। एवं चौकीदार नरसिंह ने इन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।। जिससे दोनों चोटिल होकर बेहोश हो गए ।।अंत में रामपुरा वन क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी ।।ग्राम वासियों ने दोषी वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने के बाद चौकी का घेराव बंद किया।। वहीं गेम रेंजर अंकित सोनी का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और चौकी में जबरन घुसकर हमारे स्टाफ के साथ जुम्मा जटकी कर अभद्र व्यवहार किया डी एफ मंदसौर ने वहां के सरपंच से भी बात की और मामले की जांच की जाएगी।।।

Subscribe to my channel


