Neemuch breaking news ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की हुई मौत

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट
फुल पुरा तहसील मनासा। जिला नीमच मध्य प्रदेश मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर गांव के समीपस्थ फुल पुरा गांव में मंगलवार को दोपहर फुल पुरा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई किसान खेत की बुवाई करके जब घर लौट रहा था तब झमाझम बारिश की वजह से रास्ता खराब होने की वजह से ट्रैक्टर असंतुलित होकर एक खाई में गिर गया जिससे ट्रैक्टर में ट्रैक्टर चालक व एक महिला सवार थी जिसमें वही महिला को गंभीर घायल हो गई हैं वहीं ट्रैक्टर चालक अर्जुन पिता रोड़ी लाल बंजारा उम्र 30 वर्ष मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब गांव के ही समीपस्थ खेत में बुवाई करने गया था जहां ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्रैक्टर तालाब में पलट गया जिसके कारण ट्रैक्टर चालक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रैक्टर के साइड में बैठी महिला को भी गंभीर चोट आए हैं जो महिला ट्रैक्टर के साइड में बैठी थी प्रेम बाई पति राधेश्याम बंजारा उम्र 32 वर्ष ट्रैक्टर के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन व उक्त महिला को बाहर निकाला और तुरंत मनासा शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर वहीं दुर्घटना की सूचना कुकड़ेश्वर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची ।। वही कुकड़ेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया वहीं गंभीर घायल महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है

Subscribe to my channel


