Bhiwadi crime News कंपनी से रंगदारी व जबरदस्ती वसूली करने का मामला दर्ज हुआ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी. भिवाड़ी के टपूकड़ा थाने में कंपनी से रंगदारी व जबरदस्ती वसूली करने का मामला दर्ज हुआ। टपूकड़ा थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि राजीव चौधरी निवासी कजारिया सिरमिक्स लिमिटेड टपूकड़ा भिवाड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि गैलपुर सरपंच के पति दिनेश कुमार पुत्र सुरजभान व सरपंच के पुत्र नीरज पुत्र दिनेश कुमार ग्राम पंचायत मसीत जिला अलवर (राजस्थान) के द्वारा कजारिया कम्पनी से रंगदारी/ जबरदस्ती वसूली का प्रयास कर रहे हैं। हमारी कंपनी टाईल्स का निर्माण करती है जो कि भारत में सबसे अग्रणी इस निर्माता कम्पनी के एवं विश्व प्रसिद्ध टाइल्स निर्माण करने वाली कम्पनियों में सात पर है। हमारा एक कारखाना जो कि ग्राम गैलपुर तहसील तिजार जिला अलवर (राजस्थान) में स्थित है में प्रतिदिन 1,25,000 स्क्वायर मीटर टाइल्स का निर्माण हो रहा है। यह कारखाना सन 1998 में प्रारम्भ हुआ था तथा तभी से ही हम सरकारी खजाने में एक बड़ी राशि निरन्तर बिकरी कर/उत्पाद शुल्क/जीएसटी आयकर / सड़क परिवहन कर आदि के रूप में योगदान कर रहे है। इसके अलावा लगभग 2000 कर्मचारियों को प्रत्यक्ष तथा हजारो लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी हमारी कम्पनी के द्वारा रोजगार प्रदान किया जा रहा है। यह टाइल्स निर्माता कम्पनी विश्व स्तरीय आईएसओ के स्टैंडर्ड का अनुसरण करती है जिसमें उच्च गुणवता के लिये आईएसओ 9001, पर्यावरण संरक्षण के लिये आईएसओ 14001 एवं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये आईएसओ 45001 के मानकों की पालना करती है। कंपनी अपने सामाजिक दायित्व एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में प्रमुखता से योगदान कर रही है जिसमें प्रमुख रूप से हाल ही में वर्ष 2022 2023 में कंपनी ने भिवाङी में फेस रिकग्नाइज डिजीटल सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये लगभग 1.00 करोड़ रुपये का योगदान किया है। इसके अलावा सरकारी स्कुल गांव गैलपुर में दो मंजिला स्कूल भवन का निर्माण कार्य, सरकारी अस्पताल तिजारा एवं टपूकड़ा में अस्पताल परिसर का समय समय पर जीर्णोद्वार, नये आक्सीजन प्लाट का निर्माण, चिकित्सक कक्षा का निर्माण एवं अन्य भौतिक आवश्यक्ताओं की पूर्ति करते रहते हैं। कम्पनी आस पास के गांवों के स्कूलों में शौचालयों का निर्माण, कक्षा कक्षों के निर्माण के कार्य प्रतिवर्ष करती रहती है एवं मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना के तहत वर्षा जल से आसपास के क्षेत्र में वर्षा जल पुर्नभरण का कार्य करते रहते है श्रीमान जी से निवेदन है कि विगत कुछ दिनों से ग्राम गेलपुर दिनेश कुमार पुत्र सुरजमान जो कि ग्राम पंचायत मसीत के सरपंच के पति है एवं नीरज कुमार पुत्र दिनेश कुमार जो कि ग्राम पंचायत मसीत के सरपंच के पुत्र हैं दोनों पिता-पुत्र आये रोज कम्पनी को धोस एवं धमकी देकर एक्सटेंशन करना चाहते हैं। नाजायज रूप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रूपये मांगते हैं एवं कहते हैं कि सी. एस. आर. मद से हमारे खाते में 20-25 लाख रूपये डलवाओ तथा कम्पनी के ठेकेदारों को हटाकर कम्पनी में ठेके का पूरा काम हमें दीजिये नहीं तो हम कम्पनी बन्द करवा देगे। दोनो पिता-पुत्र धमकी देते रहते है कि पंचायत की और से पंचायत लेटर हैड पर सभी सरकारी विभागों में जैसे कारखाना एवं बायलर, श्रम, पीएफ, ईएसआईसी तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में नाजायज कम्पनी की शिकायत भेजते रहेंगे। कम्पनी रकम से रकम एठेने के लिये उन्होने ङराने धमकाने के उददेश्य से दिनांक 03 दिसंबर 2022 व 26 दिसंबर 2022 को सरासर झूठा एव मनमाना नोटिस दिया और स्वयं ने ही गांव वाले को बोल कर सरकारी सवाईचक जमीन पर मिट्टी डलवाई और गाँव के व्यक्ति को उस पर कब्जा कर लेने के लिए उकसाया और उसको अलॉट करने का आश्वासन दिया। कम्पनी के ठेकेदार के ड्राईवर से स्वयं ने यह कहकर मिटटी डलवाई कि जमीन में पानी भरने से मच्छर पैदा हो रहे हैं और स्वयं ने मिट्टी डलवाकर कम्पनी को ही नोटिस पंचायत की और से दिलवा दिया, जबकि कम्पनी की मिट्टी रीको द्वारा निर्धारित स्थान पर • डाली जाती है जिसका ठेका ठेकेदार को दिया हुआ है। कम्पनी द्वारा इस गैलपुर में सन 1998 से टाइल निर्माण का कार्य किया जा रहा है पहले कभी भी इस तरह की कई समस्या नहीं थी अब कम्पनी को एक्सटेंशन करने के उदय से ही इस तरह की मनगङनत एवं मिथ्या समस्या इन दोनो पिता-पुत्र द्वारा पैदा की जा रही है। इस प्रकार की हरकते एवं धमकी देना सब कार्य कम्पनी से जबरन रूपये ऐंठने की नीयत से किया गया है। इस संबंध में इन पिता-पुत्र द्वारा चार पाँच दिन पहले गाँव की पंचायत बुलवाकर तथा दिनांक 18 जून 23 को गाँव वाले तथा आसपास के 8-10 गाँव के लोगों को इकटठा करके कम्पनी के विरूद्ध झूठी एवं मिथ्या बातें करके कम्पनी के खिलाफ दुषप्रचार किया गया। जबकि कंपनी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल, जयपुर के द्वारा निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुये कम्पनी का संचालन किया जा रहा है। इन पिता-पुत्र ने कंपनी की झूठी एवं मिथ्या शिकायतें राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल, भिवाड़ी एवं जयपुर, राजस्थान ट्रांसपोर्ट विभाग जयपुर, कारखाना एवं बायलर विभाग, जयपुर, श्रम विभाग अलवर तथा जयपुर तथा पीएफ एवं एसआईसी विभागों में काफी शिकायते भेजी है। इसके उपरांत इन सरकारी विभागों की टीम कंपनी के निरीक्षण हेतु आयी है उन्हें कुछ भी गलत या नियमो विरूद्ध नहीं मिला। हमने सदैव ही सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदण्डों के हिसाब से पूरी तरह प्रदूषण रहित कंपनी का संचालन किया है और सदैव ही करते रहेंगे। इस संबंध में उचित कार्यवाही करे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Subscribe to my channel


