LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रामपुरा तहसील के भमेशर गांव के पास एक महिला की तालाब में डूबने से हुई मौत

 

चचोर से दशरथ माली की रिपोर्ट,

 

रामपुरा के भमेसर पंचायत में आने वाले ग्राम बसंतपुर की घटना। सूचना मिलते ही गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई तालाब के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई जहां पुलिस को सूचना दी गई लंबे इंतजार के बाद पुलिस और गोताखोरों अभी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और लगा दी तालाब में डुबकी कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को तालाब से ढूंढ कर बाहर निकाला गया रामपुरा क्षेत्र के भमेसर पंचायत के बसंतपुर गांव की है जहां बुधवार को करीब 12:00 बजे बसंती बाई पति शंकर लाल गुर्जर उम्र 50 वर्ष अपने खेत के पास मौजूद तालाब पर रोज की तरह कपड़े धो रही थी इसी दौरान अचानक महिला का पेर फिसलकर गहरे तालाब में जा गिरी ।इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोग महिला को पानी से निकालने के लिए पानी में कूदे वही रामपुरा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। लंबे समय तक महिला की तालाब में नहीं मिली तो परिजनों थाने पहुंचकर पुलिस को बुलाया। उसके बाद पुलिस तालाब पर पहुंची लेकिन गोताखोर नहीं आए उसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा और एक के बाद 4 घंटे के बाद महिला को खोज कर बाहर निकाला परिजनों की चीख पुकार के बीच महिला को निजी वाहन से रामपुररा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button