उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर

धूमधाम से संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़-सहजानंद राय

 

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय संतकबीर नगर 

 

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में भव्य रुप से शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा बस्ती मंडल के एमएलसी सुभाष यदुवंश मौजूद रहे। और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में बीते 25 वर्षों से हैसर बाजार धनघटा नगर पंचायत के गठन की मांग किया जा रहा था। लेकिन पिछली सरकारों की उदासीनता के कारण नगर पंचायत का गठन नहीं हो सका। जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो क्षेत्र की जनता को यह विश्वास हुआ की है सर बाजार नगर पंचायत बन जाएगा। जनता को विश्वास को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनता की मांग को पूरा किया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सजा आनंद राय ने क्षेत्र की जनता को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक भाजपा कार्यकर्ताओं को जिताने का जो कार्य किया उसके लिए उन्होंने आम जनमानस के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गणेश पांडे द्वारा किया गया। उप जिलाधिकारी धनघटा द्वारा शपथ का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष सेतभान राय , बद्री प्रसाद यादव, जिला मंत्री अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव, ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव, पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, रणविजय सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button