
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा। नगर नगर पालिका तिजारा के तत्वधान में नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को महंगाई से राहत देने को लेकर लग रहे प्रशासन शहरों की ओर अभियान एवं महंगाई से राहत कैंप का विधायक संदीप यादव निरीक्षण किया बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर तिजारा के महंगाई राहत कैंप का तिजारा विधायक संदीप यादव ने एसडीएम महेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन झब्बू राम सैनी की मौजूदगी में निरीक्षण किया। कैंप की व्यवस्था कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था को देखा वही मौजूद रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों से कैंप में कोई परेशानी की जानकारी तथा लोगों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा । एवं योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को योजना गारंटी कार्ड वितरित किये । कैंप में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं नगरपालिका कर्मचारियों को लोगों को राहत देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इस अवसर पर एसडीएम महेंद्र सिंह यादव, चेयरमैन झब्बू राम सैनी, प्रीतम दायमा, विनोद यादव, सुरेंद्र जोशी नरेंद्र शर्मा राजेश खटाना सहित अन्य पार्षदगण मौजूद थे।

Subscribe to my channel


