LIVE TVउत्तर प्रदेशधर्मवाराणसी

बनारस बुनकर बिरादराना तंजीम पांचों के द्वारा बनारस बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसवीं, तंजीम चौदहों तथा तंजीम पांचो की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई

 

उत्तर प्रदेश वाराणसी से वसीम अहमद

बनारस बुनकर बिरादराना तंजीम पांचों के द्वारा बनारस बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसवीं, तंजीम चौदहों तथा तंजीम पांचो की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई

बैठक में पावरलूम बुनकरों का फिक्स रेट बिजली मामले पर बुनकर प्रतिनिधियों ने चिंता जाहिर की। लोगों का कहना था कि पावर लूम चलाने के लिए इतनी महंगी दर पर सरकार द्वारा बुनकरों को दी जाने वाली बिजली से बुनकर चिंतित हो चुके हैं यदि प्रदेश सरकार ने पुनः विचार करके बुनकरों कि बड़ी बिजली दर कम नहीं की गई तो बनारस के बुनकर पलायन कर अन्य प्रदेशों में रोजी रोटी के लिए मजबूर हो जाएंगे इतना ही नहीं बुनकरों का एरियर बकाया शून्य भी नहीं किया गया और ना ही इनका मीटर पीडी किया जा रहा है मनमानी वसूली और डर भय से बुनकर काफी परेशान है इनकी जबरन बिजली भी काटी जा रही है इनकी रोजी रोटी से ऐसे ही खिलवाड़ किया गया तो बनारस से बुनकर पलायन कर अन्य प्रदेशों में रोजी रोटी कमाने के लिए चले जाएंगे।

बुनकर प्रतिनिधियों ने यह तय किया कि जल्द ही बुनकरों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बुनकरों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button