मेहंदवास में विशेष महंगाई राहत कैंप का हुआ आयोजन

न्यूज़- मेहंदवास
लोकेशन- मेहंदवास
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा
फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहंदवास में विशेष महंगाई राहत कैंप का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए ऐतिहासिक पहल करने पर इन अभियानों की शुरुआत की गई है! आयोजित महंगाई राहत केंद्र शिविरों में रजिस्ट्रेशन कम होने से दिनांक 15 -5- 2023 को पंचायतों में विशेष महंगाई राहत कैंप शिविर का आयोजन किया गया! विशेष महंगाई राहत कैंप के द्वारा जो लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुए थे उनके रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए यह विशेष महंगाई राहत कैंप 1 दिन का फागी पंचायत समिति के 3 ग्राम पंचायतों में फिर से लगाया गया है लाभार्थी परिवारों को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन किया गया 1.मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, 2.मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना न्यूनतम रुपए हजार पेंशन प्रतिमाह, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना विशेष योग्यजन कोअतिरिक्त25 दिवस,शिविर प्रभारी एसीबीईओ फागी भगवान सहाय शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया! महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहंदवास के प्रधानाचार्य नोरत मल जांगिड़ ने बताया कि विशेष मंहगाई राहत कैंप में बिजली की सप्लाई बाधित रहने की वजह से लगभग 200 लाभार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया !

Subscribe to my channel


