छोटा नरेना में लगी भीषण आग

किशनगढ़ न्यूज़:
लोकेशन -छोटा नरेना।
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा *
*छोटा नरेना में लगी भीषण आग* एक बड़ा हादसा होने से टला! किशनगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्योद के गांव छोटा नरेना में दोपहर 2:00 बजे अज्ञात कारणों से पोकर प्रजापत व शिम्भू जोशी के घर के पास बाडो में आग इतनी भीषण लगी कि देखते-देखते आग विकराल रूप धारण कर ली की आसपास के ग्रामीण वहां पर इकट्ठे हो गए! सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र प्रजापत ने बताया कि पानी के टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया !फायर बिग्रेड को भी फोन किया गया लेकिन उसके समय पर ना पहुंचने पर लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया! फायर बिग्रेड के आने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया!गनीमत रही कि दोपहर के समय आग लगने के समय पोकर प्रजापत के जानवर बाडे में नहीं थे और एक बड़ा हादसा होने से टला ! ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया!


Subscribe to my channel


