ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
तिजारा मंडी में सरसों व चना खरीद केंद्र का हुआ उद्घाटन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा मंडी में सरसों व चना खरीद केंद्र का हुआ उद्घाटन।
तिजारा विधायक संदीप यादव के प्रयासों से तिजारा मंडी को कृषि उपज मंडी का स्वतंत्र दर्जा मिलने एवं कार्यकारिणी के चुनाव होने के उपरांत सरसों एवं चना की खरीद केंद्र का उद्घाटन कृषि उपज मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल एवं वाइस चेयरमैन जयप्रकाश यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कृषि उपज मंडी तिजारा में सरसों वह चना की खरीद प्रारंभ होने से तिजारा के किसानों को लाभ मिलेगा एवं तिजारा के अलावा अन्य मंडियों में जाने की परेशानियों से भी निजात मिलेगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, नरेंद्र यादव, जगदीश मेघवाल, गोकल चौधरी, नरेश यादव, जितेंद्र यादव, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


