LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

पहलवान बेटियों के समर्थन में गांव सिहार में ग्राम वासियों ने मशाल जलाकर विरोध जताया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

नारनौल। दिल्ली जंतर मंतर पर बैठी हमारे देश की गौरव पहलवान बेटियां उनके समर्थन में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरू के नेतृत्व में टीम रविंद्र सिंह मटरू पहुंची । इस अवसर पर गांव के नौजवान बुजुर्ग साथियों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रकट किया। गांव सिहार की पंचायत के बीच पहलवान बेटियों के पक्ष में जन समर्थन जुटाया।

आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र सिंह मटरू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दागी राजनेताओं के साथ है और उनको बढ़ावा देती है, ऐसे अनेकों उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश को गौरव प्रदान करने वाली महिला पहलवानों को बेइज्जत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी है।

उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सतीश सोनी ने कहा दिल्ली पुलिस महिला पहलवान जुल्म किया और सांसद बृजभूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मांग की बीजेपी सांसद बृजभूषण को अविलंब बर्खास्त पर बर्खास्त किया जाए।

इस अवसर पर सिहार गांंव के रघुवीर, जयपा

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button