भारत विकास परिषद द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा में लगाया गया वाटर कूलर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा रोहतक हरियाणा (मध्य प्रांत) के द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर लगाया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय संयोजक स्थाई प्रकल्प सतीश बंसल ने बताया कि आज सुरेश तायल, दिनेश तायल, अशोक तायल ने अपने माता-पिता स्वर्गीय राजकुमार तायल व स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती देवी की स्मृति में उन्होंने यह वाटर कूलर धाम पर स्थापित करवाया है।
भारत विकास परिषद अध्यक्ष नीरज बंसल ने बताया कि सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा एक चमत्कारिक स्थान है। जहां पर परम श्रद्धेय गुरु मां साक्षात माता अन्नपूर्णा का शक्ति विराजमान है । जिनके आशीर्वाद से हजारों लाखों श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती बिनू कंसल ने बताया कि आज परम श्रद्धेय गुरु मां के सानिध्य में वाटर कूलर धाम पर संचालित किया गया है। जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर भारत विकास परि
Subscribe to my channel


