सत्येंद्र सिंह को समाजसेवा में विशिष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी के गांव रामपुरा निवासी सत्येंद्र सिंह को समाजसेवा में विशिष्ट कार्य करने पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयाराम मिश्रा व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद औधोगिक क्षेत्र भिवाड़ी में अपना करियर सेट करते हुए कई सामाजिक संस्थानों से जुड़े, उसके बाद अनेक सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिए। चाहे वृक्षारोपण कार्यक्रम हो या रक्तदान शिविर या भोजन वितरण करने का कार्यक्रम जहां समस्या देखी वही चल पड़े।
पूर्व में कोविड महामारी के दौरान देश व्यापी लॉकडाउन में मुफ्त दवाएं व राशन सामग्री वितरित करना। चालीस दिन तक लगातार संस्था पर भोजन के पैकेट सुबह और शाम को बनवा कर भिवाड़ी की चिन्हित लेबर कॉलोनी में बंटवाना।
भिवाड़ी में संस्था के साथ मिलकर लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करना, एड्स पीड़ित व्यक्तियों व परिवार को जीवनयापन हेतु गोपनीय तरीके से व्यवस्था करना, सर्दियों में सड़को पर रहने वाले बेसहारा लोगों के लिए गर्म कपड़े व कंबल वितरण का कार्य निरंतर रूप से करना।
विशेष कार्य बुजुर्ग व दिव्यांग जनों के क्षेत्र में किए हैं, जिसमें लगभग 30 से अधिक घर से त्यागे या बेसहारा बुजुर्ग या दिव्यांगों का पुनर्वास उपचार खाने पीने की व्यवस्था की है।
आज वर्तमान मे सतेंद्र सिंह निजी स्कूल के संचालक हैं। साथ ही भिवाड़ी में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र तथा तिजारा के अहिंसा सर्किल के पास निशुल्क वृद्ध आश्रम संचालित कर रहे है।

Subscribe to my channel


