LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है परीक्षाएं, महाविद्यालय कैंपस में देखने को मिला सन्नाटा

Examinations are being conducted peacefully in Sardar Bhagat Singh College, silence was seen in the college campus

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर… रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं जोरों शोरों पर चल रही है, इन परीक्षायाओ में बीए, बीकॉम, बीएससी, फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर, के बच्चे परीक्षाएं दे रहे हैं। इन परीक्षाओं में ही हजारों बच्चों का आने वाला भविष्य छिपा है। यह परीक्षा 4 अप्रैल से चल रही है और आने वाले 4 जून को समाप्त होंगी।

एक वार्ता के दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर सरबजीत सिंह ने बताया कि परीक्षाओं में सभी छात्र सीनियर जूनियर और कर्मचारियों का सहयोग है, सभी प्राचार्य जी के निर्देशों को फॉलो कर रहे हैं। बड़े ही पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही है महाविद्यालय के कैंपस में पूरी तरह से शांति का माहौल है किसी भी अनजान व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है परीक्षाएं देने आ रहे बच्चों के मोबाइल और जो भी सामान है वह महाविद्यालय के गेट के पास ही जमा करा दिया जाता है। सभी बच्चे बहुत ही अच्छे ढंग से परीक्षाएं देने का कार्य कर रहे हैं, महाविद्यालय बड़ा है और कैंपस भी बड़ा है लगभग 8000 विद्यार्थियों का यह महाविद्यालय है। कहीं ना कहीं महाविद्यालय में स्टाफ की कमी है फिर भी कोई प्रॉब्लम अभी तक नहीं आई है। सभी स्टॉफ प्राचार्य जी के निर्देश में प्राचार्य जी के नेतृत्व में अपना अपना बखूबी से दायित्व संभाल रहे हैं, और अपना कार्य कर रहे हैं।

अभी तक महाविद्यालय में ऐसी कोई अप्रिय घटना नकल के संबंध में नहीं हुई है जिसकी जानकारी हम दे सके।

परीक्षा प्रभारी डॉ मनोज कुमार पांडे पूरी तरह से परीक्षा कमेटी के साथ महाविद्यालय में हो रही परीक्षाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

फ्लाइंग स्क्वायड में डॉ हरीश चंद्र प्रो. पूनम रौतेला, राजेश पूरी तरह से परीक्षाओं में अपना दायित्व निभा रहे हैं। परीक्षाओं में किसी प्रकार का अवरोध ना हो परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए हम छात्र संघ की मदद ले रहे हैं,हमें छात्र संघ का परीक्षाओं में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि हम नकल विहीन परीक्षा कराएं जिससे महाविद्यालय का नाम रोशन हो।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button