भ्रष्ट नेता व अधिकारियों को मिट्टी में मिलाया जाएगा – अलवर सांसद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
बहरोड़। अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी द्वारा मंगलवार को बहरोड़ क्षेत्र के कोहराना गॉव में पीएनबी बैंक की शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया और सांसद निधि से विकास कार्य कराने की घोषणा की। कहा कि ढूढारिया ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए जल जीवन मिशन कार्य में राज्य सरकार द्वारा रोड़ा अटकाया जा रहा है और ठेकेदारों द्वारा जनता के कार्यों में जानबूझकर देरी की जा रही है। ढूढारिया गांव में सांसद निधि से दस लाख के विकास कार्य कराने की घोषणा की एंव ग्राम पंचायत बिचपड़ी में सांसद ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। समस्त ग्राम वासियों द्वारा राजनीतिक संरक्षण में जो बिल्डर्स द्वारा किसानों की जमीन को हड़पने में उच्चतम न्यायालय द्वारा जो स्टे मिला, उसके लिए ग्राम वासियों, महिला व बुजुर्गों के संघर्ष को सांसद ने सराहा और यह विश्वास दिलाया कि आने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचारी, कमीशन खोर, राजनीति के दलाल और एजेंट जो चाहे पुलिस थाने में हों या एसडीएम ऑफिस में या तहसीलदार ऑफिस में बैठे हैं उनको भी यूपी की तर्ज पर मिट्टी में मिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। बहरोड़ विधानसभा के प्रत्येक भ्रष्ट अधिकारी का नाम नोट है समय आने पर उनको विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। सांसद महोदय ने कहा कि नगर पालिका बहरोड में जो भ्रष्टाचार का खेल बहरोड़ विधायक और चेयरमैन के नेतृत्व में खेला जा रहा है, जिस प्रकार से भ्रष्टाचार की खुली लूट नगरपालिका में मचा रखी है, आने वाले समय में प्रत्येक भ्रष्टाचारी को चाहे वह इस कार्यकाल का हो या पिछले कार्यकाल का, उन सब का खुलासा करके उनकी जांच कराई जाएगी और प्रत्येक भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाने का कार्य किया जाएगा। ग्राम वासियों को आने वाली विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान अलवर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, भाजपा नेत्री डॉ शानू राजकुमार यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एडवोकेट रोहतास यादव, डॉ. नीलम यादव, मोहित यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि राम नरेश यादव, वेद प्रकाश खबरी, पूर्व जिला पार्षद सदस्य महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष ओम यादव, संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


