LIVE TVराजनीतिहरियाणा

जिला भर में कई स्थानों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

नागरिकों ने टोलियां बनाकर सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना कार्यक्रम

 

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड आज जिला के विभिन्न स्थानों पर टोलियां बनाकर सुना गया। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों तथा आमजन ने रेडियो अरावली के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिला महेंद्रगढ़ में रेडियो प्रसारण मन की बात की 100 वीं कड़ी को अभूतपूर्व बनाने को कार्यक्रम सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। हर आम और खास ने ध्यान से इस कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर रेडियो के जरिए देश की जनता से रूबरू हुए।

प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आज पर्यावरण को लेकर भी काफी फोकस किया। उन्होंने जल संचयन, संवर्धन तथा संरक्षण पर देश के नागरिकों को जागरूक होने का आह्वान किया।

उन्होंने हमारे प्राकृतिक संसाधन, नदियाँ, पहाड़, तालाब व तीर्थ स्थलों पर बोलते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे हमें टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने इंक्रेडिबल इंडिया मूवमेंट की भी कई बार चर्चा की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button