भिवाड़ी में कस्बे वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ता एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को उत्साह के साथ देखा और सुना

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी में अलवर सांसद महन्त बालक नाथ योगी के सानिध्य में कस्बे वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को उत्साह के साथ देखा और सुना। कार्यक्रम के समापन पर अलवार सांसद योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से भारत के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ा है। आज उनका ये 100वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री ने भारत के किसी भी छोटे से कोने बैठे उस व्यक्ति को अच्छा समाज सेवी हो, अपना एक अच्छा प्रोडैक्ट तैयार कर रहा हो, पर्यावरण सम्बन्धी कार्य कर रहा हो उनको मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारत से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से जोड़ने का काम किया है। साथ ही देश सामाजिक व्यवस्थाओं से जुडे़ हुए विषय, विकास से जुड़े हुए विषय को मन की बात के माध्यम से भावनाओं से जोड़ते हुए लोगों तक पहूॅचाया है। लोगों में देश के प्रति आत्मीयता का भाव जागृत किया है। देश के लोग भी प्रधानमंत्री के साथ जुड़कर देश के प्रति कोई ना कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

Subscribe to my channel


