LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रामपुरा समीपस्थ ग्राम बैसला डायली में हुआ कार मोटरसाइकिल की भिड़ंत

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर,
रामपुरा ।जिला नीमच। मध्य प्रदेश।। रामपुरा के समीपस्थ ग्राम दायली बैसला में एक अल्टो कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 2 युवक गंभीर घायल हो गए हैं ।इसमें एक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बैंसला डायली के बीच अल्टो कार मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बंजारा समाज के घायलों में सरदार सिंह बंजारा निवासी पान माता। करण पिता के केसुराम बंजारा 16 वर्ष निवासी पान माता ग्राम डायली से बैंसला की ओर आ रहे थे ।वही बैंसला से डायली की ओर जा रही अल्टो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जहा घायलों को तुरंत रामपुरा अस्पताल लाया गया ।जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया दूसरे का रामपुरा अस्पताल में इलाज जारी है वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है

Subscribe to my channel


