LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भिवाड़ी के निकटवर्ती हरियाणा सीमा में आज एक इको गाड़ी में बेल्डिंग का काम करवाते समय लगी आग

 

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा 

 

भिवाड़ी के निकटवर्ती हरियाणा सीमा में आज एक इको गाड़ी में बेल्डिंग का काम करवाते समय आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया और पल भर में ही गाड़ी को राख में तब्दील कर दिया, गाड़ी में आग लगती देख गाड़ी मालिक और बेल्डिंग का काम कर रहा मिस्त्री गाड़ी को छोड़कर भाग खड़े हुए, वही आग की जानकारी भिवाड़ी दमकल कार्यलय को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी आग से पूरी खत्म हो चुकी थी। वही गाड़ी में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही आग बुझाने के बाद दमकल के कर्मचारियों ने गाड़ी मालिक का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button