
संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम)अलवर राजस्थान

कोटकासिम में महंगाई राहत एवं प्रशासन गांव के संग अभियान ग्राम पंचायत उजोली में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि दीपचंद खैरिया रहें वहीं अध्यक्षता प्रधान डॉ.विनोद कुमारी सागवान ने की।
महंगाई राहत शिविर का कोटकासिम उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा, प्रधान विनोद कुमारी सागवान, विधायक दीपचंद खैरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उजोली :24-04-2023 को महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया
पहले रोज विभिन्न योजनाओं में करीब 230 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन वही ग्राम पंचायत को उजोली में शिविर के पहले दिन विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 1075 रजिस्ट्रेशन हुए
कोटकासिम उपखण्ड क्षेत्र की उजोली ग्राम पंचायत ने सोमवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दस योजनाओं में राहत देने के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। कोटकासिम उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि उज्ज्वला योजना,पेंशन योजना,कृषि बिल में छूट सहित विभिन्न विभागों में लोगो का पंजीकरण कर इस महंगाई में राहत देने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश के लोगो को दूर कस्बे में नही जाना पड़े इसलिए उनकी ग्राम पंचायतों में ही शिविरो का आयोजन कर लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने स्थाई शिविर आयोजित किए जा रहे है जहा कोई भी उपखंड क्षेत्र का निवासी तीस जून तक पंजीकरण करवा सकता है। शिविर पंजीकरण प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीणा, चेयरमैन महावीर आचार्य, तहसीलदार डॉक्टर विक्रम सिंह, पशु चिकित्सा डॉ. नफे सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, चुनीलाल वर्मा सहित कर्मचारी व स्थानीय लोग लोग मौजूद रहें।

Subscribe to my channel


