विधायक ने किया महंगाई राहत कैंप का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
संदीप यादव विधायक तिजारा ने राज्य सरकार की योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतवार व कस्बो में लगाए जा रहे “महंगाई राहत कैंप” का उद्घाटन किया। विधायक संदीप यादव ने ग्राम पंचायत गोठडा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व नगर पालिका तिजारा में सैनिक विश्राम भवन में महंगाई राहत कैम्प का उद्घाटन किया। महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाया जाएगा जिससे आमजनता को राजकीय योजना का निशुल्क लाभ मिल सके। कैम्प में उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार बसन्त कुमार, चेयरमैन झब्बूराम सैनी, वाइस चेयरमैन हरिश सांवरिया, बीडीओ इंद्राज मीणा, नगर पालिका ईओ मुकेश शर्मा, सरपंच रघुवीर सिंह, धर्मपाल गुर्जर, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, हनुमान नेताजी, मातादीन बाबूजी, पृथ्वी सिंह, पूर्व सरपंच नरेश यादव, लक्क़ीराम, पार्षद राजेश, सुरेंद्र जोशी, योगेश सैनी, ईश्वर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


