LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बीएसएफ डीआईजी ने ऊंट पर सवार होकर किया बीएसएफ कैंपस का दौरा

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर
राजस्थान का जहाज कहा जाने वाला ऊंट राजस्थान के रेतीले धोरों में बीएसएफ का एक अभिन्न अंग रहा है। 1972 से ऊंट दस्ते को भारतीय सेना से बीएसएफ में शामिल किया गया था । ऊंट राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के साथ विभिन्न ड्यूटी में सच्चे साथी की भूमिका निभा रहा है हाल ही में बीएसएफ डीआईजी श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड सीमा प्रवास के दोरान ऊंट से गश्त (पैट्रोलिंग) करते हुए नजर आए थे। साथ ही साथ क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ में ऊंट पर सवार होकर कैंपस का निरीक्षण कर रहे हैं जिससे सीमा चौकियों पर बीएसएफ जवान ऊंट सवारो का मनोबल बढ़े तथा वे बिना किसी झिझक के ऊंट की सवारी कर सके।
Subscribe to my channel


