MP breaking मनासा तहसील के देवरी खवासा के अंतर्गत नीलगाय की टक्कर की वजह से पूर्व सैनिक लालचंद नही रहे

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर,,
मनासा ।जिला नीमच मध्य प्रदेश। मनासा तहसील के नजदीक गांव देवरी खवासा व बड़कुआ के बीच मंगलवार की शाम को अचानक कार के सामने नीलगाय आने से कार असंतुलित होकर पलट गई और कार में भारतीय सेना के रिटायर्ड भूतपूर्व सैनिक लालचंद पिता कालूराम प्रजापत उम्र 40 वर्ष निवासी देवरी खवासा की मृत्यु हो गई। मनासा पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रिटायर आर्मी का जवान लालचंद प्रजापत 17 साल से सेना में रहकर देश की सेवा कर रिटायर हुए थे। आखिरकार सरकार ने नीलगाय के ऊपर आज तक कोई ठोस कदम उठाया होता तो नील गायों का आतंक खत्म भी हो जाता और आम जनता भी आराम से अपने खेतों में वह घर पर रह सकते थे। पर सरकार ने मेरी नीलगायों के मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।नीलगाय जो कि किसानों की फसल भी बर्बाद करती है। और राहगीरों को भी इस तरह से क्षति पहुंचाती हैं। वह रोड पर अचानक गाड़ी के सामने आ जाते हैं ।जिससे बड़ी अनहोनी हो जाती हैं। जैसे आज हमारे बीच जवान लालचंद नहीं रहे ।सरकार को नील गायों के बारे में कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ।जिससे किसान की फसल बर्बाद ना हो और हमारे ऐसे जांबाज जवान जो देश की सेवा कर रिटायर होकर अपना जीवन खुशहाली से बिताना चाहते थे ।और उनको क्या पता कि अब दुनिया से अलविदा हो जाऊंगा। जैसे ही घर से निकले और नीलगाय से भिड़ंत हो गई ।और कार असंतुलित होकर पलट गई जिससे हमारे जांबाज सिपाही की मृत्यु हो गई ।हमारे जांबाज सिपाही लालचंद प्रजापत के अंतिम संस्कार में गांव सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे व सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर द्वारा पुष्प चक्र से श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Subscribe to my channel


