भिवाड़ी पुलिस ने अवेध हथियारों के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी पुलिस जिला अंतर्गत किसंगदबास थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अपनी पीठ पर मौत का सामान लेकर घूम रहे थे, पकड़े गए आरोपी अवेध हथियारों के जखीरे के साथ बस में सफर करते हुए यूपी और मध्यप्रदेश से निकलकर भिवाड़ी इलाके में पहुंचे और इन्हे बेचने के लिए अलग अलग स्थानों में जाने की फिराक में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना लगी की दो युवक अपने साथ अवेध हथियारों का जखीरा लेकर भिवाड़ी पुलिस जिले में प्रवेश कर रहे है, पुलिस ने स्पेशल पुलिस टीम की मदद से घेरा बंदी की और अलवर के बानसूर निवासी नितेश और रजनीश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को 12 पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 66 जिंदा कारतूस और 3 खाली मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस की अवेध हथियारों को लेकर एक सप्ताह में ये दूसरी बड़ी कारवाई थी। भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार ने बताया की पकड़े गए दोनो आरोपी आदतन अपराधी है, जिनके ऊपर राजस्थान सहित हरियाणा में करीब आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।
Subscribe to my channel


