LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Re: रॉन्ग लेन ड्राइविंग और रॉन्ग साईड ड्राइविंग के एक दिन में काटे 750 से ज्यादा चालान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ दिनांक:– 12 अप्रैल 2023

रॉन्ग लेन ड्राइविंग और रॉन्ग साईड ड्राइविंग के एक दिन काटे 750 से ज्यादा चालान।

लापरवाह चालक न केवल खुद को बल्कि दूसरे के जीवन को भी खतरे में डाल देते।

 

सड़कों पर अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। ऐसे लापरवाह चालकों पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। जिला पुलिस की ओर से जिलेभर में एक दिन के अंदर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 750 से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं, इन पर काफी जुर्माना लगाया गया है।

 

अधिकांश हादसों में वाहन चालकों की लापरवाही देखने को मिलती है। लापरवाह चालक ना केवल खुद को बल्कि दूसरे के जीवन को भी खतरे में डाल देते हैं। हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है, सख्ती भी बरती जाती है। इसी के तहत जिलेभर में रॉन्ग लेन ड्राइविंग और रॉन्ग साईड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई।

दिनभर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की गई, इनमे से काफी चालक नियमों को तोड़ते मिले, कोई गलत लाइन में तो कोई गलत दिशा में वाहन चला रहा था। ऐसे चालकों को पुलिस द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 750 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। *पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में जिलेभर में पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।* अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन में चलने, गलत दिशा में चलने से होती हैं इसलिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। चालक नियमों का पालन करें, अपनी दिशा और लाइन में गाड़ी को संयमित गति में चलाएं ताकि हादसे होने की आशंका में विराम लगे। चालक यातायात नियमों का पालन करें, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button