नीमच चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े उड़ाए लाखों रुपए

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
नीमच मध्य प्रदेश।। नीमच जिले में आजकल चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि की रोड पर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ मामला।। शहर में इन दिनों दिनदहाड़े चोरी व लूट की वारदात अंजाम देना चोरों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के सामने गायत्री मंदिर रोड पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में डेढ़ लाख रुपए अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गया। जिसकी फुटेज सीसीटीवी में सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार अठाना मोमिनपुरा के निवासी साजिद हुसैन रजा जोकि किराना के दुकानदार हैं ।नीमच में बोलेरो गाड़ी लेकर किराना का सामान खरीदने आए थे। सामान खरीद कर शिव एजेंसी पर पहुंचे गाड़ी खड़ी करके वह अपना काम निपटाने पहुंच गए गाड़ी में ड्राइविंग सीट के यहां बैग में ₹150000 नगद पड़ा था वह गाड़ी से उतरकर कार्टून लेकर जैसे ही गाड़ी में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए गाड़ी से गए । डेढ़ लाख से भरा हुआ बैग कुछ ही सेकंड में गायब हो गया। उन्होंने आसपास ताबड़तोड़ तलाश शुरू की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। फिर थाने पहुंचकर उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस रिपोर्ट में फुटेज के आधार पर जांच शुरू की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के संबंध में फुटेज भी सामने आए हैं पुलिस ऊसके आधार पर घटना की पर्दाफाश करने की पुरजोर कोशिश करेगी। बदमाश शातिर होगा तभी वह साइड से गाड़ी की लॉक खोल कर बैग लेकर फरार हो गया
Subscribe to my channel


