LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*लोगों को गुमराह कर उनकी मोटर साइकिल चोरी कर अपने स्वयं की मोटर साइकिल की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल विक्रय करने वाला शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में*

 

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट

 

नर्मदापुरम/पिपरिया के लोगों को गुमराह कर उनकी मोटर साइकिल चोरी कर अपने स्वयं की मोटर साइकिल की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल विक्रय करने वाला शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में शिकायतकर्ता मधु कुमार अहिरवार S/O बाबूलाल अहिरवार उम्र 48 साल निवासी पुरानी बस्ती गांधी वार्ड पिपरिया थाना पिपरिया द्वारा थाना उपस्थित होकर एक शिकायत आवेदन पत्र दिया जिसमें उल्लेख किया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेल्वे के काम पर साथ लेकर जाने और छल पूर्वक उसकी मो. सा. पेशन प्रो रजिस्ट्रेशन न. MP05MH0837 लेकर चले जाने संबंधी पेश करने पर शिकायत आवेदन पत्र के मजमून पर से अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 406, 420 भादवि तहत दण्डनीय पाया जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदन शीलता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह व्दारा शीघ्र चोर को पकड़ने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह व एस.डी.ओ.पी पिपरिया अजय बाघमारे के निर्देशन में कार्यवाही की जाकर उक्त शातिर मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा गया। विवेचना के दौरान सूचना एवं अपराध की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल CCTV फुटेज आदि खंगाले गए।

फरियादी द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर उक्त अज्ञात आरोपी की पहचान स्थापित किए जाने हेतु सभी संभावित स्थलों के सी.सी.टी.व्ही फूटेज प्राप्त किए गए। सी.सी.टी.व्ही फुटेज व मुखबिर सूचना पर पाया गया कि घटना घटित करने वाला उक्त संदेही को थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर अंतर्गत देखा गया है। तुरंत मुखबिर सूचना पर विश्वास कर त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम नरवारा में दविश दी जाकर मामले का आरोपी माखन पिता कलीराम श्रीवास निवासी ग्राम नरवारा को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई। जिसने जुर्म कारित करना स्वीकार किया। मामले में छलपूर्वक चोरी की गई मोटर साइकिल पेशन प्रो मोटरसाइकिल सोहागपुर के पास ग्राम जमानी के भगवानदास पारदी को बेचना बताते हुए उक्त के अलावा पिपरिया से चार मोटर साइकिल एक HF डीलक्स मोटरसाइकिल इटारसी से एक CT110 मोटरसाइकिल उमरधा नर्मदा घाट से एक HF डीलक्स मोटर साइकिल ग्राम डोंगरगांव NTPC के पास से व एक अन्य मोटरसाइकिल गाडरवारा तरफ से चोरी करना बताया, साथ ही इनमे से छै मोटर साइकिल अलग-अलग लोगों को अपनी हीरो HF 100 X मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर – MP49MT4086 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर विक्रय करना बताया, जिनमे से दो मोटरसाइकिल एक मामले की चोरी गई मोटर साइकिल पेशन प्रो मोटरसाइकिल एवं एक HF डीलक्स मोटर साइकिल ग्राम जमानी के भगवानदास पारदी को बेचना बताया। शेष तीन मोटर साइकिल अपने घर के अंदर वाले कमरे में रखा होना बताया। आरोपी के मेमेरेिंडम के आधार पर उसके घर से चुराई गई तीन मोटरसाइकिल के साथ-साथ मामले में फर्जी नंबर प्लेट लगवाने हेतु प्रयुक्त उसकी हीरो HF 100 X मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर – MP49MT4086 जप्त की। आरोपी माखन श्रीवास से चोरी की मोटर साइकिल खरीदने वाले पुरषोत्तम मेहरा निवासी ग्राम खैरीखुर्द PS गाडरवारा से एक मोटर साइकिल हीरो स्पेण्डर प्लस रजि. क्र. MP05 ZA4905 गोपाल सराठे निवासी खचारी से एक HF डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP05MP2835. लालसाहब सेन निवासी ग्राम मरका थाना गाडरवारा को एक बजाज CT 110X मोटर साइकिल क्रमांक MP05NA914. प्रदीप सोनी निवासी ग्राम बीकलपुर थाना सिलवानी जिला रायसेन को एक HF डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP49मक 8457 भगवान दास पारदी निवासी ग्राम जमानी से एक मो. सा. पेशन प्रो रजिस्ट्रेशन नं MP0SM110837 जप्त की गई। आरोपी द्वारा चुराई गई सभी मोटरसाइकिलो पर आरोपी की हीरो HF 100 X मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर- MP49MT4086 की नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। आरोपी माखन पिता कलीराम श्रीवास निवासी ग्राम नरवारा थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी से थाने के अन्य मामले में चोरी गई मोटर साइकिलों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिसे न्यायालय पिपरिया में पेश किया गया ।

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Heeralal Garhwal

Beauro Chief District Hoshangabad Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button