
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 12 अप्रैल
मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल टीम सदस्यों ने नारनौल रेस्ट हाउस में अटेली के विधायक सीताराम यादव को उपायुक्त डॉ जय कृष्ण आभीर का स्थानांतरण रद्द करने हेतु एक ज्ञापन सौपा। मिशन महेन्द्र गढ़ अपना जल टीम सदस्य डॉ कृष्णा आर्य व टिंकू प्रधान ने कहा की डॉ जय कृष्ण आभीर एक कुशल प्रशासक के साथ -साथ सामाजिक और धार्मिक व्यक्ति है। इन्होने महेन्द्रगढ़ जिले की पानी की समस्या को देखते हुए मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल अभियान सुरु किया जिसमे सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुजुर्गो व महिलाओ को शामिल करके लाखों जल तलैया बनाई जिसमे खरबों लीटर पानी धरती की गोद में समाया व वर्षा के पानी को तलैया व जोहड़ों के माध्यम से रिचार्ज किया जिसके फलसवरूप ईस क्षेत्र में पानी का स्तर बहुत ऊपर आ गया है। ममाज टीम सदस्य डॉ रविन्द्र सैन, नीरज सतनाली व मुकेश शर्मा रांता ने बताया की उपायुक्त डॉ जय कृष्ण आभीर के नेतृत्व में पूरे जिले में पहली बार सड़क सुरक्षा के लिये रिफ्लेक्टर लगाये गये, पर्यावरण संरक्षण के लिये जिले में लाखों पौधे लगाये गये। उपायुक्त ने खुद जिले के अनेक गांवो में जाकर पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ती,सड़क सुरक्षा और बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के सेमिनार करके लोगों को जागरूक किया। रेड क्रॉस के माध्यम से गांव -गांव में रक्तदान शिविर लगाये, दिव्यांगों को करोड़ों रूपये के कृत्रिम अंग दिये गये और गरीब व जरुरतमंद की मदद की। गांवो में सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्मो में पूरी भागीदारी की। इसलिये हम सरकार से मांग करते है की IAS डॉ जय कृष्ण आभीर की नियुक्ति तुरंत महेन्द्रगढ़ जिले में की जाये ताकी आम आदमी का भला हो सके।
Subscribe to my channel


