
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा विधायक संदीप यादव कि अभिशंषा से शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा तिजारा विधानसभा क्षेत्र के छ राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किये गये है। विधायक ने निजी सहायक मनदीप यादव ने बताया कि विधानसभा के छ विद्यालय एक साथ अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित होने से क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी का माहौल है। ग्राम माजरा महनिया, अस्लीमपुर, ख़लीलपुरी, बिनोलिया, खिजुरिवास, मिलकपुर गुर्जर के विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किये गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी निजी विद्यालयों में अधिक फीस न देकर राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान विधायक संदीप यादव के तिजारा कार्यालय पर ग्राम बिनोलिया, माजरा महनीया एवं खिजुरिवास के ग्रामीणों ने विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किए जाने पर विधायक संदीप यादव का आभार जताया एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान सरपंच विक्रम यादव, दिनेश खामरा, रामनिवास यादव, पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र, मोहरसिंह थानेदार, पोलियाराम, राज, अनिल, भोलाराम, पप्पू, रामधन, रमेश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


