आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के लागू होने पर लखीमपुर शहर से जिलाधिकारी महोदय खीरी व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी की उपस्थिति में नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटवायें गए राजनीतिक हार्डिंग/पोस्टर/बैनर

जनपद खीरी दिनांक 10.04.2023
आगामी निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रुप से लागू कर दिया गया है जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय खीरी, श्री महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा की उपस्थिति में नगर पालिका द्वारा राजनीतिक हार्डिंग/पोस्टर/बैनर को हटवाया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन किया जाएगा। यदि कोई सार्वजनिक स्थल पर राजनीतिक पोस्टर या बैनर जैसे चुनाव प्रचार का कोई भी माध्यम का प्रयोग करता है तो उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव की अधिसूचना के बाद पहले चरण में 4 मई को जनपद खीरी में मतदान होना है। इसी के चलते ही 11 अप्रैल यानी कल से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने चुनाव की सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और अति संवेदनशील बूथों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Subscribe to my channel


