टीचर की शिकायत पर नाबालिक बच्चे का भविष्य किया खराब
बुरी तरह पीटा गया अवैध वसूली के ऑडियो भी सामने आए

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
राजस्थान के छोटी सादड़ी अंतर्गत आने वाली जलोदा जागीर का एक मामला सामने आया है जहां पर टीचर द्वारा नाबालिक बच्चे पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस चौकी पर मारपीट की गई।। नाबालिक बच्चे के पिता से अवैध तरीके से रुपए की मांग की गई । अगर पैसे नहीं दिए तो बच्चे को फंसा दूंगा । दरअसल यह मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोकि जलोदा जागीर में स्थित है। वहां का एक शिक्षक चमक लाल जलवा ने चौकी में शिकायत की थी। कि स्कूल के कैमरे और पोस्टर शरारती तत्व द्वारा तोड़ दिए वह फाड़ दिए हैं । इसका सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर रिपोर्ट की पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर छात्रों को उठाकर चौकी ले गई । जहां उनसे पूछताछ की तो छात्रों ने गलत आरोप लगाते हुए हरि ओम प्रजापत 16 वर्ष का नाम लिया। जो सीसीटीवी फुटेज में नजर नहीं आ रहा है उसके बाद पुलिसकर्मी प्रजापत छात्र के घर पहुंचे और नाबालिग छात्र को घर से उठाकर थाने ले आए। उसके बाद उसकी बुरी तरह मारपीट की गई वहीं छात्र हरि ओम प्रजापत का निरंतर कहा गया कि मैंने कैमरे नहीं तोड़े मेरी कोई गलती नहीं है और छात्र की बहन हेमलता का कहना है कि मेरा भाई कही नजर नहीं आ रहा है अगर मेरा भाई कैमरे में नजर आएगा तो मैं मान लूंगी कि यह वाक्य मेरे भाई द्वारा ही किया गया है । आप मुझे सीसीटीवी फुटेज चेक करने दीजिए पर वहां पर पहले से ही अध्यापक छगनलाल चरवा और प्रिंसिपल सुनील पहले से ही थाने में मौजूद थे । परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यापक व पुलिसकर्मी की मिलीभगत से मेरे पुत्र की मारपीट कि मेरा पुत्र के कैमरे के अंदर नजर नहीं आ रहा है । उसने कैमरे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है अगर वह कैमरे के अंदर होता। तो सीसीटीवी फुटेज बता देते कैमरा चेक करवाने से शिक्षक व पुलिसकर्मी पीछे हट गए नाबालिग छात्र के पिता किशोर प्रजापत ने बताया कि मेरे बच्चे को बुरी तरह पीटा गया बेल्ट और लठ्ठ से मारपीट की गई मेरे द्वारा जब शिक्षक चमक लाल जलवा से फोन लगाकर बात की गई तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि मैंने आपके बच्चे का नाम नहीं लिखवाया । इसकी रिकॉर्डिंग भी सामने आ गई है इसमें बच्चे के पिता द्वारा शिक्षक से कहा जा रहा है आपका कितना नुकसान हुआ मैं दे दूंगा मेरे बच्चे को चौकी से छुडा दो तो वहीं शिक्षक ने कहा कि एक कैमरा 3000 का टूटा है और तीन कैमरे जो 9000 के हो रहे हैं । शिक्षक चमक लाल ने कहा कि पहले तो सुरेश जी को संतुष्ट करें। क्योंकि मामला बहुत बड़ा हो गया है तो बच्चे के पिता ने कहा कि ₹2000 ही दे सकता हूं । अब रिकॉर्डिंग की बात करें तो शिक्षक शिक्षक द्वारा पैसे लेने की बात कर रहा है । ओर पैसे देने पर आपके बच्चे पर कोई केस नहीं होगा। और वही एक रिकॉर्डिंग भी है। वहीं परिजनों द्वारा आवेदन किया गया और मांग की गई कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए इनका कहना है । विद्यालय के शिक्षक चमक लाल जड़वा ने बताया कि मेरे द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद शिकायत करवाई थी और जो भी वह कैमरे में आ रहे थे उन्होंने इस छात्र हरिओम का नाम लिया है । मेरे द्वारा कैमरे के नुकसान का कोई पैसा नहीं लिया गया चमक लाल जलवा अध्यापक इनका कहना है। मारपीट के आरोप सरासर गलत हैं बच्चे के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई फिर पूछताछ की गई नाबालिक बच्चे के साथ पूछताछ कर छोड़ दिया गया इनके बच्चे द्वारा स्कूल में शराब पीकर केमरे व पोस्टर को तोड़ फोड़ दिया था जो सीसीटीवी फुटेज में आ रहे हैं और नाबालिग बच्चा हरि ओम प्रजापत साथियों के साथ था। जो कैमरे में नहीं आया वह बाहर ध्यान रख रहा था ।,,,, इनका कहना है कि शिकायत की थी जिसके बाद फुटेज में दिख रहे युवकों को चौकी लाया गया कोई मारपीट नहीं की गई सिर्फ स्कूल के नुकसान के पैसे देने की बात की गई

Subscribe to my channel


